
Kolkata Hindi News, कोलकाता। मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने आज एगरा में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ लेकर विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार किया। एगरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 के विभिन्न बाजारों में घूम कर आम लोगों से बात की।
इसके साथ ही साथ एगरा शहर के दीघा मोड़ पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया। बाद में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा, ”कोई माई का लाल नहीं है जो सीएए को लागू करने से रोक सके।”
ये कानून भाई-बहनों को नागरिकता देने के लिए बना है। मुख्यमंत्री इतना झूठ क्यों बोल रही हैं? इतने पाप मत करो ममता बनर्जी, तुम्हारे पापों का घड़ा भर गया है, इस तरह मुख्यमंत्री ने अग्निमित्रा पॉल पर हमला बोला।
इसके अलावा मेदिनीपुर से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल ने उन बीडीओ, एसडीओ से सावधान रहने को कहा जो उनके अनुसार निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रहे हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।