Actress Malaika Arora's father committed suicide

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने खुदकुशी की

मुंबई : अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह मुंबई की एक इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अनिल अरोड़ा ने बांद्रा की एक इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और अरोड़ा को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चली है और जांच जारी है। सूत्र के अनुसार पुलिस के पंचनामे से चीजें साफ हो जाएंगी।

इस बीच सूत्र ने कहा, ”यह सच है कि मलाइका के पिता की आज सुबह मृत्यु हो गई। उन्होंने खुदकुशी नहीं की है। यह एक हादसा था। सब सदमे में हैं क्योंकि उन्हें कोई बीमारी नहीं थी या ऐसी कोई बात नहीं थी।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + twelve =