झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

संजीत कुमार तांतिया, मिहिजाम : रविवार को मिहिजाम के स्थानीय इन्द्रा चौक पर भाजपा के मिहिजाम महिला मोर्चा एव्ं भाजपा के पदाधिकारियों एव्ं सदस्यों के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया एवं हेमंत सरकार के इस्तीफे की मांग की गई। कारण महाराष्ट्र की एक महिला मॉडल ने तथाकथित महाराष्ट्र न्यायालय में ये बयान दिया है की उसके साथ झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई बार बर्बर यौन शोषण किया है और बीते 8 दिसम्बर को इरादतन दुर्घटना कर जान से मारने की भी कोशिश की गई। मिहिजाम भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा की नैतिकता के नाते झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए। मुकेश यादव ने ये भी कहा की हेमंत सोरेन को इस्तीफा दे कर सीबीआई से जांच कराना चाहिए ताकि वो कितने पाक साफ है ये पता चले। जनता की आकाँक्षाओं एव्ं जनमत को सही से पुरा नहीं कर पाने वाले हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दें नहीं तो विरोध और तेज किया जायेगा।

वहीं भाजपा जामताड़ा के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र मंडल ने कहा की हेमन्त सोरेन की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था एकदम ठीक नहीं है, महिलाओं का घर से अब निकलना दूभर हो गया है।झारखंंड में जब से ये सरकार आई है महिलाओं के उत्पीड़न और शोषण की घटनाएं बढ़ गई है।

दुमका, बोकारो, धनबाद या राँची को ही ले लिजिए हर जगह किसी ना किसी महिला के साथ बलात्कार हुआ है और अब झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन खुद भी आरोप के शिकार हुए है। हेमंत सोरेन इस्तीफ़ा दो के नारो से कार्यक्रम की समाप्ति की गई। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष शंकर कापडी, नगर महामंत्री श्याम सिंह, नगर मंत्री संजीत कुमार ताँतिया, मनोज राऊथ, उपाध्यक्ष गणेश पासवान, शशि ठाकुर, महिला नेत्री नीना शर्मा, रीता शर्मा, देवंती मुर्मू, संजू देवी आदि अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =