Today Horoscope, 12 June 2021 : इन पांच राशि वालों की चमकेगी किस्मत, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष (Aries) : आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो वह आज आपको उत्तम फल देगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आप को अपने भविष्य की चिंता भी कम सताएगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिससे उनको मानसिक शांति भी मिलेगी। अत्यधिक श्रम से आज आपको कुछ थकान होगी, इसलिए आपको सावधारहने की आवश्यकता है।

वृष (Taurus) : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। व्यापार में आज दोपहर बाद किसी नए कार्य की रूपरेखा बनेगी। सायं काल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी इसका आपको लाभ भी अवश्य होगा।

मिथुन (Gemini) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके विरोधी सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन लाखों प्रयासों के बाद भी वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, इसलिए परेशान ना हो। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यापार के क्षेत्र में व्यापारी से आपकी कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो वह आपके रिश्ते खराब कर सकती हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

कर्क (Cancer) : आज का दिन आपकी महत्वाकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने व्यापार के लिए यदि कोई यात्रा करेंगे, तो वह लाभदायक रहेगी, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले पूरी तैयारी कर करके जाए, सायंकाल के समय आज आपको योजना पूर्ति से लाभ होगा। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा,

सिंह (Leo) : शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या (Virgo) : यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। जो‍खिम न लें।

तुला (Libra) : किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio) : विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। फालतू खर्च होगा।

धनु (Sagittarius) : किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी।

मकर (Capricorn) : कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। विवाद के बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius) : लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा।

मीन (Pisces) : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 8 =