राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंधोपाध्याय का दिल्ली जाने की संभावना कम

Kolkata Desk : केंद्र सरकार ने शुक्रवार रात को प्रदेश के मुख्य सचिव अलापन बंधोपाध्याय को तबादला पत्र दिया था। केंद्र ने उन्हें सोमवार को दिल्ली तलब किया है। उनका नॉर्थ ब्लॉक के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में तबादला किया गया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि बंगाल के मुख्य सचिव दिल्ली नहीं जा रहे हैं। इसके बदले वे उस दिन मुख्यमंत्री के साथ बैठक में रहेंगे।

केंद्र सरकार ने शुक्रवार रात को प्रदेश के मुख्य सचिव को तबादला पत्र दिया था। साथ ही राज्य सरकार को उन्हें सभी पदों से मुक्त करने को कहा था। हालांकि ममता बनर्जी ने उस दिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि वह अलापन को छोड़ना नहीं चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध लिया जा रहा है। केंद्र तबादला पत्र वापस ले तथा मुख्य सचिव को राज्य में चक्रवात और कोविड पर काम करने दे।

मुख्य सचिव के मामले को लेकर ममता बनर्जी का केंद्र के खिलाफ टकराव के रास्ते पर चलना तय है। नवान्न के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सभी मुख्य सचिवों के साथ बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्य सचिव अलापन बंधोपाध्याय भी मौजूद रहेंगे। इसके चलते वह दिल्ली नहीं जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 2 =