ममता को प्रचार से रोकने पर भड़के राउत, कहा- BJP के इशारे पर काम कर रही EC

मुंबई कोलकाता शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 24 घंटे तक प्रचार मुहिम से रोकने का निर्णय भाजपा के कहने पर लिया है। राउत ने ट्वीट किया कि यह देश की स्वतंत्र संस्थाओं की सम्प्रभुता और लोकतंत्र पर सीधा हमला है। ऐसा लगता है मानो चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है। राउत ने सीएम ममता के साथ एकजुटता जताते हुए उन्हें बंगाल की शेरनी करार दिया।

 

राउत ने किया ट्वीट
राउत ने ट्वीट किया कि ईसीआई (भारत निर्वाचन आयोग) ने ममता दीदी पर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह स्पष्ट रूप से भारत में सत्तारूढ़ पार्टी के कहने पर किया गया।उन्होंने आगे लिखा यह भारत में स्वतंत्र संस्थानों की सम्प्रभुता और लोकतंत्र पर सीधा हमला है। मैं बंगाल की शेरनी के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं।

बता दें कि बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। शिवसेना इस चुनाव में नहीं लड़ रही है, लेकिन उसने बनर्जी को अपना समर्थन दिया है। आयोग ने बनर्जी के केंद्रीय बलों के खिलाफ बयानों और कथित धार्मिक प्रवृत्ति वाले एक बयान के कारण उनके 24 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − thirteen =