घाटाल : श्री श्री रामकृष्ण सेवाश्रम में वार्षिकोत्सव व धर्म सभा

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल स्थित ‘श्री श्री रामकृष्ण सेवाश्रम’ में वार्षिकोत्सव व धर्म सभा का आयोजन किया गया। सुबह श्री श्री रामकृष्ण सेवाश्रम, में स्थानीय लोगों और स्कूल के बच्चों के साथ विशाल शोभा यात्रा व प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें शामिल बच्चों ने श्री रामकृष्ण देव, जगत जननी मां शारदा देवी एवं स्वामी विवेकानंद का रूप धरा था।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में स्वामी प्रार्थनानंद जी महाराज, प्रमुख विवेकानंद शोधकर्ता गोपेन्द्रनाथ चौधरी, साहित्यिक समीरण भौमिक आदि शामिल थे।

सभा में रामकृष्ण मिशन ने 6 डॉक्टरों व एक कंपाउंडर को सम्मानित किया जो मरीजों की निस्वार्थ सेवा करते हैं। उन डॉक्टरों में डॉ. अरविंद भट्टाचार्य, डॉ. आशुतोष पात्र, डॉ. पार्थ सारथी बेरा, डॉ. पीयूष घोष, डॉ. छवि घोष, डॉ. कल्याण भद्र और शांतनु हाजरा शामिल है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सफल जीवन में अध्यात्म की भूमिका पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। समारोह के अंत में महाभोग का वितरण किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + fourteen =