महाशिवरात्रि विशेष : किस कामना के लिए कौन सा अभिषेक करना चाहिए?

वाराणसी। देवो के देव महादेव का इस अहोरात्र मे पूजन अभिषेक, शिवार्चन करने का विशेष महत्व है। इस दिन की गई भगवान शिव जी की पूजा विशेष लाभदायक होती है। अलग-अलग कामनाओं के लिए अलग-अलग सामग्री से शिव जी का अभिषेक किया जाता है जैसे :-

सर्व मनोकामना के लिए – शुद्ध जल से अभिषेक करना सबसे अच्छा माना गया है।
आर्थिक लाभ के लिए – गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।
संतान प्राप्ति के लिए – गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए।
बुद्धि के लिए – शक्कर या मिश्री मिले हुए दूध से अभिषेक करना चाहिए।

पापों से मुक्ति के लिए – शहद से अभिषेक करना चाहिए।
वंशवृद्धि के लिए – घी से अभिषेक करना चाहिए।
शत्रुओं के छुटकारे के लिए – सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए।
मोक्ष के लिए – तीर्थ स्थान के जल या गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।

रोग और दुख से छुटकारा पाने के लिए – कुशा जल से अभिषेक करना चाहिए।
मकान, वाहन या पशु आदि की इच्छा है तो दही से अभिषेक करें।
भगवान शिव आपकी सभी की मनोकामना पूर्ण करे।

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + nine =