22 फरवरी 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
22 फरवरी 2025 शनिवार

मेष राशि : आज आपको प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा और आप अच्छे लाभ की भी उम्मीद कर सकते हैं। कुछ नया सीखने में समय निवेश करने के लिए यह अच्छा दिन होगा।

वृषभ राशि : आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेगी। आय बढ़ाने और पद उन्नति पाने के लिए आर्थिक रूप से यह एक अच्छा दिन है।

मिथुन राशि : आज दफ्तर ऑफिस में टिके रहने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। धैर्य रखने की कोशिश करें और कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। अपने करियर में कुछ असफलताओं का अनुभव हो सकता है।

कर्क राशि : आज के दिन हो सकता है कि आपके सहकर्मी सहयोगात्मक न हों। व्यवसायियों को स्टाफ संकट का सामना करना पड़ सकता है। कमाई आज उम्मीद से कम रहेगी।

सिंह राशि : आज कुछ योजनाएं गलत साबित हो सकती हैं और इसका भार आप पर भी आ सकता है। चेतावनी यह रहेगी कि सावधान रहें और केवल वही जिम्मेदारियां लें जिनके बारे में आप आश्वस्त महसूस करते हैं।

कन्या राशि : आज रोज के मुकाबले दिन में प्रसन्नता रहेगी और यह आपको लाभ कर सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है। सोच में आपके कमी आ सकती है।

तुला राशि : आज व्यवसायियों को दिन की शुरुआत में कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरेगा चीजें बेहतर होंगी। करियर के नए अवसर आपके सामने आएंगे।

वृश्चिक राशि : आज आपके बड़े आप पर बिना किसी वजह के दबाव डाल सकते हैं और कार्य संतुष्टि में कमी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि : आज काम का तनाव ज्यादा महसूस होगा। कुछ लोग अपना कार्यक्षेत्र बदलना चाह रहे होंगे। इसलिए हिम्मत न हारें और प्रसन्न रहने की कोशिश करें।

मकर राशि : आज के दिन की शुरुआत में अपने करियर को लेकर आप स्ट्रगल करेंगे। नौकरी में बदलाव की भी बड़ी संभावना है। आज आपको अपने स्वास्थ का खास ख्याल रखना चाहिए।

कुंभ राशि : आज सेहत आज अच्छी रहेगी। कुछ अप्रत्याशित समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिससे आपकी योजना पूरी होने में देरी हो सकती है।

मीन राशि : आज काम से संबंधित कुछ निराशाओं का सामना करना पड़ेगा। हो सकता है कि आप अपने लक्ष्य हासिल न कर पाएं और खर्च बढ़ जाएं और आपका बजट गड़बड़ा जाए।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
22 फरवरी 2025 शनिवार
हिंदी माह फाल्गुन

तिथि नवमी 01:18:48pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र ज्येष्ठा 05:39:22pm
योग हर्शण 11:54:50am
करण गर 01:18:48pm
करण वणिज 01:43:00am
चन्द्र राशि वृश्चिक till 05:39:22pm
चन्द्र राशि धनु from 05:39:22pm
सूर्य राशि कुम्भ
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

वाराणसी
सूर्योदय 06:55:28am
सूर्यास्त 06:25:34pm
दिन काल 11:30:06am
रात्री काल 12:29:06pm
चंद्रास्त 12:45:51pm
चंद्रोदय 03:05:09am

सूर्योदय
लग्न कुम्भ 9°28′ , 309°28′
सूर्य नक्षत्र शतभिष
चन्द्र नक्षत्र ज्येष्ठा
पद, चरण
यी ज्येष्ठा 11:16:42am
यू ज्येष्ठा 05:39:22pm
ये मूल 11:59:15pm
यो मूल 06:16:18am
आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =