
कोलकाता। 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के हौसले बुलंद हैं। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गैर-भाजपा शासित राज्यों को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है।
महानगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बंगाल में भी चुनाव बाद भाजपा की सरकार बनेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा का वोट शेयर 2019 से पश्चिम बंगाल में 30-40 प्रतिशत के बीच रहा है और यदि पार्टी को 10 प्रतिशत और वोट मिलते हैं, तो वह ममता बनर्जी सरकार को सत्ता से बेदखल कर देंगे।
उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली विधानसभा चुनावों में हार को भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास और अरविंद केजरीवाल सरकार की भ्रष्ट नीति के खिलाफ जनादेश करार दिया.
केंद्रीय मंत्री ने कहा : हमने 2021 के विधानसभा चुनावों में 77 सीटें और 2024 के लोकसभा चुनावों में 12 सीटें जीतीं. 2019 से भाजपा का वोट प्रतिशत 30-40 के बीच रहा है और हमें सत्ता में आने के लिए 10 प्रतिशत और वोटों की जरूरत है. 2026 में हम पश्चिम बंगाल में सरकार बनायेंगे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।