।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
05 फरवरी 2025 गुरुवार
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी कामों में आपकी साख फैलेगी और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता के कारण आपके कुछ नए मित्र बनेंगे, लेकिन आप किसी से कोई कड़वी बात ना बोले। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा और भागदौड़ भी अधिक रहेगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए शौक-मौज की चीजों की पूर्ति के लिए रहेगा, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में अपने खर्चों पर ध्यान नहीं देंगे। आपकी कोई दबी हुई इनकम भी बाहर आ सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी सौदे को पक्का करने के लिए यदि सोच विचार कर रहे थे, तो वह भी हो जाएगी। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। आप अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए आय के रास्ते को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके खर्च भी अधिक रहेंगे। आपके दोस्त आपको कहीं छुट्टी पर लेकर जाने का विचार कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में आप अच्छा काम करेंगे। जो लोग अकेले हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय की तरफ आगे बढ़ रहे लोगों को थोड़ी जानकारी लेने की आवश्यकता है। आपको किसी बात को लेकर बड़े सदस्यों से बहसबाजी नहीं करनी है, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपको काम के साथ-साथ सेहत के लिए भी समय निकालना होगा, तभी आप स्वास्थ्य रह सकेंगे। आपका कोई करीबी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करेगा, जिससे आपको बचना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपकी जिम्मेदारियां भी अधिक रहेंगी। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। जीवनसाथी आपके साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना करेंगे। आपको अपने किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। कारोबार में आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आप अपने किसी विरोधी की चालों को समझने की कोशिश करें।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। साझेदारी में आपको कोई काम करने से बचना होगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती हैं। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलने से आपको खुशी होगी। साझेदारी में आपको कोई काम सोच समझकर करना होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो लोग अकेले हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी काम में निराशा होने से परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को आप दूर करने की कोशिश करेंगे। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने माता-पिता के लिए भी समय निकालेंगे। जीवनसाथी भी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। नौकरी के लिए किसी सदस्य को घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप किसी लोन के लिए आवेदन करेंगे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और उनके प्रयास बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी को आप कहीं यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता जी का कोई पुराना रोग उभर सकता है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको व्यापार में भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर ध्यान देंगे। आपका दिमाग कामों में खूब चलेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप संतान की तरक्की को लेकर परेशान रहेंगी, लेकिन माता-पिता का प्रेम व सहयोग आपके साथ बना रहेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि धन संबंधित मदद लेंगे, तब वह भी आसानी से मिल जाएगी।
कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।
।।आज का पंचांग।।
तिथि अष्टमी 12:35:04am
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र भरणी 08:32:16pm
योग शुक्ल 09:17:51pm
करण विष्टि भद्र 01:31:08pm
करण बव 12:35am
चन्द्र राशि मेष till 02:15:04am
चन्द्र राशि वृषभ from 02:15:04am
सूर्य राशि मकर
रितु शिशिर
आयन उत्तरायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946
वाराणसी
सूर्योदय 07:06:19am
सूर्यास्त 06:15:50pm
दिन काल 11:09:31am रात्री काल 12:49:58pm
चंद्रोदय 11:36:12 am
चंद्रास्त 01:24:17am
सूर्योदय
लग्न मकर 22°17′, 292°17′
सूर्य नक्षत्र श्रवण
चन्द्र नक्षत्र भरणी
पद, चरण
लू भरणी 09:09:00am
ले भरणी 02:50:15pm
लो भरणी 08:32:16pm
अ कृत्तिका 02:15:04am
आज का दिशा शूल दक्षिण
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।