कोलकाता। बसंत के आगमन पर 2 फरवरी को “नव-सृजन : एक सोच” साहित्यिक संस्था ने ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया, कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक सदस्य रवि कुमार रवि ने सरस्वती वंदना गाकर किया, जबकि मंच का संचालन मौसमी प्रसाद ने किया।
इस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों के कवि एवं कवित्रियों ने शिरकत किया, जिसमें महत्वपूर्ण रूप से बिहार से रवि कुमार रवि, चन्द्रशेखर कुमार एवं विभा रानी श्रीवास्तव, कर्नाटक से सरिता सैल, मध्यप्रदेश से मनोरमा जैन पाखी, कोलकाता से अमित अम्बष्ट, अनु नेवटिया, मौसमी प्रसाद और रमाकांत सिन्हा, दिल्ली से छाया सिंह एवं मंजू चौहान ने अपनी रचनाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में सबसे छोटी कलम के रूप मे शामिल हुई बिहार की कोमल कुमारी, कोमल ने दिनकर जी की रचना पढ़ कर सबको भाव विह्वल कर दिया। कार्यक्रम का समापन विभा रानी श्रीवास्तव ने सबको धन्यवाद ज्ञापन देकर किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।
शुक्रिया