Health services affected in Bengal as doctors' strike continues

कोलकाता रेप केस : सरकार के खिलाफ रैली निकालेंगे जूनियर डॉक्टर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए जूनियर डॉक्टरों ने एक बार फिर 30 अक्टूबर को सीबीआई दफ्तर तक रैली निकालने का फैसला किया है।

शनिवार देर रात आयोजित सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया। जहां, राज्य के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों के साथ सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि और बांग्ला मनोरंजन उद्योग के कलाकार भी शामिल हुए।

सम्मेलन के बाद डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला।

आंदोलन की अगुवाई कर रहे अनिकेत महतो ने बताया क 30 अक्टूबर को सीबीआई दफ्तर के बाहर रैली निकालने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले हुए सम्मेलन का आयोजन पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम (डब्ल्यूबीजेडीएफ) ने किया।

जिसमें फोरम के 32 प्रतिनिधियों के साथ-साथ सिविल सोसाइटी और अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। यह सम्मेलन छह घंटे से अधिक समय तक चला। 21 अक्टूबर को डॉक्टरों ने अपना अनशन समाप्त किया था, जो 5 अक्टूबर से चल रहा था।

प्रमुख आंदोलनकारी किनजल नंदा ने कहा, “हमने मजिस्ट्रेट जांच की मांग इसलिए की थी क्योंकि हमें सच्चाई जाननी है। न केवल न्याय चाहिए, बल्कि हमें पूरे सिस्टम की सफाई भी चाहिए।”

ज्ञात हो कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर का शव मिलने के बाद 9 अगस्त को जूनियर डॉक्टरों ने ‘सीज-वर्क’ आंदोलन शुरू किया था, जो 42 दिनों तक चला।

आंदोलन ने अब व्यापक आंदोलन का रूप ले लिया है। डॉक्टरों की मांग है कि राज्य सरकार इस मामले में सख्त कदम उठाए जिससे आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर को न्याय मिले।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =