डॉ अश्वनी कुमार दुबे ‘पर्यावरण योद्धा’ हरित सम्मान एवं ‘पर्यावरण सांसद’ उपाधि से अलंकृत

भारत के पद्मश्री वनपुरुष जादव पायेंग असम, पद्मश्री बाबूलाल दाहिया मध्यप्रदेश एवं पद्मश्री डा. श्याम सुन्दर पालीवाल राजस्थान ने किया भोपाल में सम्मान।

कोलकाता। पर्यावरण प्रबंधन, संरक्षण, पुनरुत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय, ज़िम्मेदारीपूर्ण व प्रशंसनीय योगदान के लिए एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी खजुराहो मध्यप्रदेश के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं पर्यावरणविद डॉ अश्वनी कुमार दुबे को पर्यावरण योद्धा हरित सम्मान से सम्मानित

तथा पर्यावरण सांसद उपाधि से भारत के पद्मश्री वन पुरुष जादव पायेंग असम, पद्मश्री बाबूलाल दाहिया मध्यप्रदेश एवं पद्मश्री डा. श्याम सुन्दर पालीवाल राजस्थान के द्वारा भोपाल मध्यप्रदेश के आंचलिक विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय पर्यावरण सांसद एवं बक्स्वाहा सम्मान समारोह में अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम में सम्माननीय पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी, सुरेश जैन आईएएस, प्रोफेसर विपिन व्यास बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी, आयोजन मंडल प्रमुख डा. राजीव जैन, श्री शरद सिंह कुमरे, आनंद पटल, चौ. भूपेंद्र सिंह, सैकड़ो पर्यावरणविद, पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =