19 अक्टूबर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
19 अक्टूबर 2024, शनिवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। आज धैर्य और सयंम से काम लेना चाहिए। आज कार्यों के वजह से भागदौड़ की अधिकता ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में मामूली गलतियों को नजरअंदाज करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के छात्र-छात्राओं का आज बढ़ा हुआ आत्मविश्वास उनके काम आयेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिए आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीतेगा। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के व्यापारियों को मन मुताबिक फायदा होने के योग हैं। कार्यालय में आपके काम की खूब तारीफ भी होगी। इस राशि के इंटीरियर डिजायिनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिये कोई अच्छा ऑफर मिलेगा। आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लग सकती है। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। किसी से संपर्क करने के लिए दिन अच्छा है। रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज का बेहतरीन रहने वाला है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज व्यापार सामान्य लाभ देगा। आज आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो उसमे सफलता मिलेगी। आज सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है। आज आपको अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाए रखने का प्रयास फलदायक होगा। आज आपको किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। ऑफिस में माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। आप इसका भरपूर फायदा भी उठा पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। पहले से लिए गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कार्यक्षेत्र में नए विचारों का समावेश होगा। आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। प्रोफेसरों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। अगर आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार के इनकम में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से कोई खूबसूरत तोहफा मिलेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के चांस बन रहे हैं। इस राशि के छात्र छात्राओं को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिए कारगर होगी। आपका कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे, साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। आज आपका संपर्क किसी उच्च अधिकारी से होगा। आज मन स्थिर न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप चीजों को बखूबी संभाल लेंगे। कार्यों को पूरा करने में भाई-बहन से आपको मदद करेंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। कोई भी नए कार्य की शुरुआत किसी अनुभवी व्यक्ति से लेकर करेंगे तो उसमे सफलता मिलनी तय है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आपकी दी हुई सलाह आप पर भारी पड़ सकती है। आज आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल होगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। साथ-साथ घर पर ही फिल्म देखने आदि का प्लान बनायेंगे। किसी बड़ी व्यापारिक मिटिंग के लिये आयोजित पार्टी में जायेंगे, इससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
19 अक्टूबर 2024, शनिवार
हिंदी माह कार्तिक

तिथि द्वितीया 09:48:10am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र भरणी 10:45:44am
योग सिद्वि 05:40:23pm
करण गर 09:48:10am
करण वणिज 08:13:17pm
चन्द्र राशि मेष till 04:09:15pm
चन्द्र राशि वृषभ from 04:09:15pm
सूर्य राशि तुला
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

वाराणसी
सूर्योदय 06:26:46am
सूर्यास्त 05:56:29pm
चंद्रास्त 08:15:42am
चंद्रोदय 07:21:57pm
सूर्योदय
लग्न तुला 1°56′, 181°56′
सूर्य नक्षत्र चित्रा
चन्द्र नक्षत्र भरणी
पद, चरण
लो भरणी 10:45:44am
अ कृत्तिका 04:09:15pm
ई कृत्तिका 09:34:28pm
उ कृत्तिका 03:01:32am
आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + fourteen =