कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन

बदायूं। हिन्दी काव्य मंच ने स्काउट भवन में गंगा जमुनी कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया। सुप्रसिद्ध शायर विनय सागर जायसवाल, बरेली की अध्यक्षता में इस शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्यवती सिंह सत्या के सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक सदर महेश चंद्र गुप्ता तथा कार्यक्रम का शानदार संचालन किया सुनील शर्मा समर्थ ने। कार्यक्रम में कई ज़िलों से आये कवियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कवियों की भागीदारी रही।

बरेली से विनय सागर जायसवाल के अतिरिक्त हिमांशु श्रोतिए निष्पक्ष, सत्यवती सिंह सत्या, रामकुमार अफरोज तथा पंडित राजेश शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। शायर शैलेन्द्र मिश्रा देव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =