कोलकाता मेट्रो में फिर आत्महत्या की कोशिश, सेवाएं बाधित

कोलकाता। शहर के शोभाबाजार मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। नतीजतन मेट्रो सेवाएं बंद करनी पड़ी। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोलकाता मेट्रो सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे शोभाबाजार-सुतानुटी मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति खड़ा था। जैसे ही दमदम मेट्रो आई, वह उसके सामने कूद गया। ड्राइवर ने किसी तरह ब्रेक लगाया।

वहीं, इसकी घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया एवं बचाने के लिए बिजली की लाइन काट दी गई।

इस बीच, घटना के कारण मेट्रो सेवाएं लगभग 1 घंटे तक आंशिक रूप से बाधित रहीं। जब व्यक्ति को बचाया गया तो केवल सेंट्रल से कवि सुभाष और दमदम से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो ही सामान्य थी। दोपहर 1:18 बजे मेट्रो सेवा फिर से पूरी तरह सामान्य हो गई।

दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद सोमवार से ज्यादातर कार्यालय खुल गये हैं। पहले व्यस्त दिन में मेट्रो सेवाएं आंशिक रूप से बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। उन्हें वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 3 =