लायंस क्लब कोलकाता वेस्ट ने गरीब महिलाओं में बांटी साड़ियां

कोलकाता। लायंस क्लब कोलकाता वेस्ट ने अपने सामाजिक दायित्व का एहसास लिए आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। दुर्गा पूजा को देखते हुए संस्था ने जय हिंद बाजार के निकट रामकृष्णपूर लेन में पूजा पंडाल में महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया।

भूतपूर्व ज़िला गवर्नर लायन अमित बोथरा,  के मार्गदर्शन में व  क्लब सदस्यों ने महिलाओं को अपने हाथों से दुर्गा पूजा का उपहार साड़ियों के रूप में दिया। ताकि सभी पूजा के समय नयें वस्त्र धारण कर ख़ुशियों के साथ पुजा का आनंद ले सकें।

इस सराहनीय मौके पर लायंस क्लब कोलकाता वेस्ट के लायन प्रकाश चन्द्र मुन्दडा, लायन किशोर कुमार राठी, लायन कुसुम मुन्दडा, लायन मीना राठी,  नागेश कुमार अग्रवाल,उमादेवी अग्रवाल,संजय बजाज,श्याम लाल लाहोटी,शांति प्रसाद गोयल,अभिनव राशु प्रोग्राम  में अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

यह वितरण विश्व कल्याण संघ के तत्वावधान में हुआ, जिनके सभापति अनूप सिंह, सचिव सुभाष चंद्र दत्त, पूजा सभापति श्यामाचरण नंदी, पूजा सचिव देवजीत साऊ, शुभेंदु मान्ना आदि उपस्थित रहे।

Lions Club Kolkata West distributed saris among poor women

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 9 =