बुद्धा ब्रेन अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में श्री जैन विद्यालय की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कोलकाता। नागरिक स्वस्थ्य संघ द्वारा आयोजित बुद्धा ब्रेन अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में श्री जैन विद्यालय, हावड़ा के बालिका विभाग की बच्चियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 20 विद्यालयों एवं 6000 बच्चों ने हिस्सा लिया था।

जिसमें श्री जैन विद्यालय बालिका विभाग की छात्रा सौम्याश्री चक्रवर्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं विद्यालय की दूसरी छात्रा अंशिका साव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री प्रहलाद राय अग्रवाल, बिट्ठल दास मुंदड़ा और प्रेम शंकर त्रिपाठी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या मौसमी घोषाल ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रर्दशन की सराहना की। विद्यालय के सचिव ललित जी कांकरिया ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − three =