हिंदी दिवस पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

कोलकाता, 14 सितंबर । हिंदी दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि राज्य में हिंदी भाषी समुदाय के विकास के लिए किए गए प्रयासों पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, “सभी को ‘हिंदी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि 2011 के बाद से राज्य में हिंदी भाषी लोगों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इनमें हिंदी अकादमी की स्थापना, हिंदी विश्वविद्यालय और कई हिंदी कॉलेजों की स्थापना जैसी उपलब्धियां शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इन उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य के विकास और समावेशी संस्कृति को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस ट्वीट को हिंदी भाषी समुदाय से काफी सराहना मिली है। राज्य में हिंदी अकादमी की स्थापना और हिंदी विश्वविद्यालयों के निर्माण को ममता बनर्जी सरकार के हिंदी प्रेम का प्रमाण माना जा रहा है।

हिंदी दिवस के अवसर पर ममता बनर्जी का यह संदेश राज्य में भाषाई सौहार्द और सांस्कृतिक विविधता को और मजबूत करने का संकेत देता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 4 =