Bengal: Campaign against illegal sand trade, 18 lorries seized, 11 arrested

बंगाल : अवैध रेत कारोबार के खिलाफ अभियान,18 लॉरी जप्त, 11 गिरफ्तार

हुगली :  हुगली ग्रामीण जिला पुलिस ने दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर अवैध रेत कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई में दादपुर थाना पुलिस ने रेत से भरे 18 डंपर जब्त कर 11 चालकों को गिरफ्तार कर लिया।

उक्त लॉरियों के दस्तावेजों की जांच से पता चला कि वे बर्दवान दिशा से दुर्गापुर एक्सप्रेसवे के माध्यम से हावड़ा-कोलकाता तक रेत ले जा रहे थे, रेत से लदे कुल अठारह वाहनों को जब्त कर लिया गया।

11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनको गुरुवार को दोपहर बाद चुंचुरा को कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया।

80 साल के जर्जर मकान  को निगम ने तोड़ा

Siliguri : 80 साल के जर्जर मकान  को निगम ने तोडा

सिलीगुड़ी नगर निगम ने खतरनाक स्थिति में रहे एक घर को ध्वस्त कर दिया। सिलीगुड़ी के वार्ड आठ के शिवाजी रोड पर खतरनाक स्थिति में एक घर को ध्वस्त कर दिया गया। लगभग 80 साल पुराने इस घर में कई दुकानें और लोग किराए पर रहते थे। इससे पहले भी निगम की ओर से मकान मालिक को नोटिस दिया गया था।

फिर भी खतरनाक मकान को नहीं तोड़ने पर निगम द्वारा मकान को तोड़ दिया गया। सुबह से ही पुलिस की मौजूदगी में निगम के कार्यकर्ताओं ने मकान तोड़ने का काम शुरू कर दिया।

मालिक रमेश अग्रवाल को पहला नोटिस दिसंबर में दिया गया था। बाद में दोबारा नोटिस दिया गया। कुछ दिन पहले निगम की ओर से मकान तोड़ने के संबंध में अंतिम नोटिस दिया गया था। इसके बाद गुरुवार की सुबह से मकान को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =