कटनी, म.प्र.: श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन भी भारी भीड़

कटनी, म.प्र.। 25 अगस्त 2024 से 01 सितंबर 2024 तक सुख सागर अपार्टमेंट कटनी मध्य प्रदेश में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन की कथा में आज कृष्ण रुक्मणि विवाह बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्री मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठे दिन कटनी मध्य प्रदेश में पूजन किया गया जिसमे भारी संख्या में भक्तों का जन सैलाब दिखाई दिया। सभी ने कृष्ण रुक्मणि विवाह और पूजन का आनंद लिया।

कथा के आयोजक कृष्ण कुमार निगम एवं उनका समस्त परिवार है तथा कथा वाचक श्रीधाम वृंदावन, कटनी, मध्य प्रदेश के परम पूज्य महराज श्री पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी हैं। शास्त्री जी के साथ आचार्य श्री अनुराग शास्त्री जी महाराज, श्री प्रभात शास्त्री जी और कथा वाचन में संगीत में साथ दे रहे शतनाम सिंह वैंजो वादक, श्री राम जी तबला वादक, रिंकू मिश्रा जी पैड वादक एवं गायन में इंद्रेश तिवारी जी।

यह कथा adi shiv shakti YouTube चैनल पर लाइव है, आप सभी देखे और भागवत पुण्य लाभ प्राप्त करे। कथा 01 सितंबर 2024 तक चलेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 8 =