'Special women police' will patrol in Rajganj for the safety of women

महिलाओं की सुरक्षा के लिए राजगंज में गश्त करेगी ‘विशेष महिला पुलिस

जलपाईगुड़ी, (न्यूज़ एशिया)। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित के लिए के लिए ‘विशेष महिला पुलिस बल’ की स्थापना की गई है। गुरुवार की सुबह यह फोर्स राजगंज के भुटकिर हाट इलाके में गश्त करती दिखी। राजगंज थाने में 7 महिला पुलिसकर्मी हैं। इस बल की प्रमुख ममता तमांग हैं। यह महिला पुलिस बल महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करेगी।

बताया गया है कि यह विशेष बल दिन-रात नियमित गश्त करेगी. साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112 भी लॉन्च किया गया है। इस नंबर पर शिकायत भी दर्ज करायी जा सकती है। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिलने पर महिला पुलिस बल त्वरित कार्रवाई करेगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिलाओं की सुरक्षा पर अधिक जोर देने के लिए यह बल बनाया गया है। महिलाओं ने महत्वपूर्ण स्थानों पर गश्त करने की पुलिस की पहल की सराहना आम जनता के तरफ से की जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 1 =