Siliguri: Leopard's carcass recovered from Vijaynagar tea garden

सिलीगुड़ी : विजयनगर चाय बागान से तेंदुए का शव बरामद

सिलीगुड़ी, (न्यूज़ एशिया): नक्सलबाड़ी के विजयनगर चाय बागान के सेक्शन 1 के नाले से एक तेंदुए का शव बरामद किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि नक्सलबाड़ी विजय नगर चाय बागान के एक नंबर सेक्शन नाले में काम करने गये मजदूरों को एक तेंदुए का शव पड़ा हुआ देखा।

इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना बागान के अधिकारियों को सूचना दी। खबर पाकर अधिकारियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।

इस घटना की खबर पाकर नक्सलबाड़ी के टुकरियाझार रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे।  वनकर्मियों ने जाकर तेंदुए का शव बरामद किया।  यह पता नहीं चल पाया है कि तेंदुए की मौत कैसे हुई। मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 8 =