म.प्र. कटनी : पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी का संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ

कटनी। 25 अगस्त से अशोक कालोनी, सुख सागर अपार्टमेंट, कटनी मध्य प्रदेश में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ चल रही है, जो कि 01 सितंबर तक चलेगी। आयोजनकर्ता कृष्ण कुमार निगम एवं उनका समस्त परिवार है और कथा वाचक श्रीधाम वृंदावन, कटनी, मध्य प्रदेश से पधारे परम पूज्य महराज श्री पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी हैं ।

शास्त्री जी के साथ आचार्य श्री अनुराग शास्त्री जी महाराज, श्री प्रभात शास्त्री जी और कथा वाचन में संगीत में साथ दे रहे शतनाम सिंह वैंजो वादक, श्री राम जी तबला वादक, रिंकू मिश्रा जी पैड वादक एवं गायन में इंद्रेश तिवारी जी।

साथ ही सुंदर झांकी स्वरूप का आनंद देने वाले सौरभ ब्रजवासी एवं सभी नगरवासी श्रद्धालुगण कथा गंगा में खूब आनंद ले रहे है। कथा में पधारे कटनी शहर मध्य प्रदेश सिटी कोतवाली के टीआई साहब अशीष शर्मा जी ने भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के विषय में महाराज श्री पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से वार्तालाप किया।

यह कथा adi shiv shakti YouTube चैनल पर लाइव है, आप सभी देखे और भागवत पुण्य लाभ प्राप्त करे। कथा 25 अगस्त 2024 से 01 सितंबर 2024 तक चलेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + nineteen =