जंगल महल में आज मनेगा रक्षाबंधन, सावन के समापन पर निकली कांवड़ यात्रा

अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेल नगरी खड़गपुर सहित जंगल महल के विभिन्न भागों में रक्षाबंधन पर्व की तैयारियां रविवार को जोर-जोर से जारी रही I मंदिरों और बाजारों में खासी रौनक रही। लोगों ने अपनी अपनी जरूरत के हिसाब से राखी की खरीदारी की।

गोल बाजार महिला मंडल द्वारा पवित्र श्रावण माह के शुभ अवसर पर एक विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई , जो गोल बाजार स्थित शिव मंदिर से निकलकर मालिंचा झाड़ेश्वर मंदिर तक गई ई सभी कावड़िया बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने गए।

बता दे की जंगल महल में आजकल रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाए जाने के साथ ही राजनीतिक रूप से भी मनाया जाता है।

शासक दल तृणमूल कांग्रेस इस पर्व पर सामूहिक रक्षाबंधन करती है। पुलिस प्रशासन भी सार्वजनिक रक्षाबंधन का पर्व मनाता है। दूसरे राजनीतिक दलों की ओर से भी इस त्यौहार का उपयोग जनसंपर्क के लिए किया जाता है।

Rakshabandhan will be celebrated today in Jangal Mahal, Kanwar Yatra started at the end of Sawan.

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 7 =