train kolkata

बारुईपुर : यात्रियों ने किया प्रदर्शन, कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित

कोलकाता। बारुईपुर लोकल रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हुई, जिसके बाद उन्होंने जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। दरअसल, सियालदह दक्षिण शाखा के सुभाषग्राम स्टेशन पर रविवार सुबह से ही ट्रेनों की आवाजाही बाधित है। इस बीच यात्रियों ने शिकायत की कि सुबह सियालदह जाने वाली अप बारुईपुर लोकल रद्द कर दी गयी।

इसके विरोध में यात्रियों ने सुबह सुभाषग्राम स्टेशन पर प्रदर्शन किया। उनके अनुसार नामखाना, लक्ष्मीकांतपुर दिशा से आने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है।

इससे यात्रियों को सुभाषग्राम स्टेशन से चढ़ने में परेशानी होती है। यात्रियों ने ये भी बताया कि रविवार की सुबह भीड़ ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर गयी और घायल हो गयी।

इन सबके विरोध में यात्रियों ने रविवार की सुबह से रेल अवरोध किया। जिसके कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर सामान्य रेल सेवाएं बाधित हो गईं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =