आरजी कर कांड को लेकर देशभर के डॉक्टरों ने की हड़ताल

RG Kar Doctor murder Case : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में मेडिकल स्टाफ गुस्से में है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने महिला डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के विरोध में शनिवार को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बंद रखने की घोषणा की है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association ) ने आज देशव्‍यापी हड़ताल का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आज सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल है। इस दौरान केवल इमरजेंसी मरीज देखे जाएंगे।

सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ आज कई प्राइवेट अस्पताल भी आज 48 घंटे की स्ट्राइक पर हैं। शनिवार सुबह 6:00 से यह स्ट्राइक शुरू हो गई है।

देश के सभी प्रमुख सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर नर्स हड़ताल पर 48 घंटे के लिए हैं। सभी सरकारी अस्पताल के ओपीडी सेवा बाधित है। सिर्फ इमरजेंसी के कुछ मरीज और आईसीयू में एडमिट मरीजों का ट्रीटमेंट डॉक्टर और नर्स करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =