Jungle Mahal painted in patriotic colours on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस को ले देशभक्ति के रंग में रंगा जंगल महल

अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच जंगल महल का माहौल पूरी तरह से देशभक्ति पूर्ण होता जा रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटे हैं। वही सरकारी संस्थाओं की ओर से भी इसकी व्यापक तैयारियां की जा रही है।

इस क्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 232 (महिला) बटालियन सालबोनी द्वारा 78वां स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें जवानों के साथ ही समाज के हर वर्ग की सहभागिता देखी गई।

 इस दौरान विभिन्न समुदाय व आयु वर्ग के लोगों के मध्य तिरंगा वितरण किया गया। लोगों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया गया।

232 (महिला) बटालियन की कमांडेंट सीमा तेलिया द्वारा तिरंगा रैली अभियान 15 अगस्त तक जारी रखने की जानकारी दी गई है। रेलवे समेत दूसरे संस्थानों व प्रतिष्ठानों की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर शोर से जारी रही।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − eight =