खड़गपुर : दुष्कर्म के बाद महिला चिकित्सा की हत्या, शहर में भी दिखा आक्रोश

खड़गपुर : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई भयावह घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। अस्पताल में एक युवा महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जंगल महल में भी इसके विरोध में लगातार धरना प्रदर्शन हो रहे हैं।

रविवार को रेलनगरी खड़गपुर नगर पालिका वार्ड 28 के झपाटापुर में अामरा वामपंथी संगठन की ओर से कैंडल जला कर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर डॉ. मौमिता देवनाथ और समाजसेवी सुभाष लाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस वीभत्स कांड से लोगों में काफी गुस्सा देखा गया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि दोषी को जल्द से जल्द कठोर सजा मिलनी चाहिए। वही इस बात का भी पता लगाया जाना चाहिए कि इस नृशंस हत्याकांड के पीछे कुछ और लोग तो शामिल नहीं है। इस बात का जल्द से जल्द पता लगाया जाना चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 14 =