बुद्धदेव भट्टाचार्य के घर पहुंचीं ममता बनर्जी, जताई संवेदना

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने पूर्ववर्ती बुद्धदेव भट्टाचार्य के आवास पर पहुंचीं। भट्टाचार्य का बृहस्पतिवार को सुबह निधन हो गया था। ममता ने इससे पहले भट्टाचार्य के निधन पर दुख और शोक व्यक्त किया। भट्टाचार्य वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी मीरा और बेटी सुचेतन हैं।

ममता दक्षिण कोलकाता के पाम एवेन्यू में भट्टाचार्य के दो कमरों वाले सरकारी अपार्टमेंट में गईं। जब भट्टाचार्य बीमार थे, तब भी ममता उनसे मिलने कई बार गई थीं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ”पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। मैं उन्हें पिछले कई दशकों से जानती थी और पिछले कुछ वर्षों में जब वह बीमार थे और घर पर थे तब मैंने उनसे कई बार मुलाकात की थी। दुख की इस घड़ी में मीरा दी और सुचेतन के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस, माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम और पार्टी के कई अन्य नेता भी भट्टाचार्य के आवास पर गए। कई पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग भट्टाचार्य के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास के पास एकत्र हुए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fourteen =