कूचबिहार में भाजपा पंचायत प्रधान ने थामा तृणमूल का दामन

कूचबिहार: लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद कूचबिहार में भाजपा कर्मियों का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। पहले ही कई ग्राम पंचायतों के भाजपा पंचायत सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत प्रधान तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

तूफानगंज विधानसभा क्षेत्र के बारो कोडाली – 2 ग्राम पंचायत के प्रधान बबलू बर्मन आज भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये।

तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक ने कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बबलू बर्मन को पार्टी का झंडा सौंपा।

पिछले पंचायत चुनाव में इस ग्राम पंचायत की 16 सीटों में से आठ सीटों पर भाजपा और सात सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

इस ग्राम पंचायत में भाजपा ने अस्थाई बहुमत से बोर्ड बनाया था। आज ग्राम पंचायत के प्रधान बब्लू बर्मन ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होकर ग्राम पंचायत का गठन किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =