बंगाल : शख्स ने लड़की को दिखाए प्राइवेट पार्ट और किया हस्तमैथुन, वीडियो वायरल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बशीरहाट (Bshirhat) से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक लड़की को अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर आदमी बाइक से आता है।

वह सड़क किनारे रुक कर किसी का इंतजार करने लगता है। कुछ ही देर में वहां से एक लड़की गुजरने लगती है। इसी दौरान वह व्यक्ति लड़की को अपने गुप्तांग दिखाने लगता है और हस्तमैथुन करने लगता है। अपनी घिनौनी हरकत को अंजाम देने के तुरंत बाद वह व्यक्ति बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो जाता है।

अब सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि देखिए बहन-बेटियों का सड़क पर चलना किना मुश्किल हो गया है। हालांकि, इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई की है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

गौरतलब है कि राजधानी कोलकाता में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां बस में बैठा एक व्यक्ति हस्थमैथुन करते हुए पाया गया था। इसके बाद लोगों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =