“द 8डे प्रोजेक्ट” समर एडिशन बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन

क्यूरियस चैंप्स व कर्टेन अप की दूसरी प्रस्तुति है “द 8डे प्रोजेक्ट”

कोलकाता: क्यूरियस चैंप्स और कर्टेन अप द्वारा प्रस्तुत “द 8डे प्रोजेक्ट” समर एडिशन” का मंचन कैफे बडी एस्प्रेसो में किया गया। इस बार तेनालीराम के किस्सों की दो कहानियां चुनी गयीं। एक थी तेनालीराम और पुरखों का बक्सा और दूसरी कहानी थी तेनालीराम और जादुई छड़ी। दोनों कहानियों की मूल कथा को बिना बदले उसे आज के सन्दर्भ में दर्शकों के सामने लाया गया।

दोनों नाटकों का स्क्रिप्ट लेखन और “तेनालीराम और पुरखों के बक्से” का निर्देशन कार्तिकेय त्रिपाठी ने किया। दूसरी तरफ “तेनालीराम और जादुई छड़ी” का निर्देशन अनुषा जलन सिंघानिया ने किया।

जानकारी के लिए बता दें कि, “द 8डे प्रोजेक्ट” एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जहाँ नाटकों की तैयारी महज 8 दिनों में की जाती है और फिर उन्हें दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाता है। पिछली साल दिसंबर में इन तीनों ने मिलकर अकबर और बीरबल की कहानी “बीरबल की खिचड़ी” का मंचन किया था।

कुल मिलाकर 6 से 10 साल की उम्र के 14 बच्चों ने अपनी नाट्य कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रत्येक बच्चे के अभिनय ने लोगों की वाहवाही लूटी। विराट खेतान, अगस्त्य टेकरीवाल, हर्षवीर सिंह चांडक, अर्जुन सिंह चांडक, शौर्य अग्रवाल, कृधा गोयनका, तक्ष कानोडिया, कुशाग्र भुवालका, अहाना अग्रवाल, गुरमेहर कौर मोदी, विराज मूंधड़ा, तनिशि कोठारी, अक्षत केजरीवाल, शुभम मोहता व अन्य ने अपनी प्रस्तुति का लोहा मनवाया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 8 =