बंगाल में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, 39 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Bengal Weather Report, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर भीषण गर्मी का सितम शुरू हो गया है। अलीपुर मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है की राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

जिसकी वजह से अत्यधिक गर्मी लग रही है। आसमान में बादल छाए होने की वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी इसी तरह का मौसम बना हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =