78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2024 का आगाज- 9 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू

हर घर तिरंगा लगाने के जुनून में हर नागरिक का उत्साह चरम पर पहुंचा
भारत की अमृत काल यात्रा 2047 शुरू हो चुकी है, भारत को पूर्ण विकसित राज्य ही नहीं दुनियां पर राज करने वाला दर्ज प्राप्त होगा- एड. के.एस. भावनानी

एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी, गोंदिया, महाराष्ट्र। वैश्विक स्तर पर दुनियां के अनेक देशों में राजनीतिक, आर्थिक व अनेक घरेलू समस्याओं के चलते उथल-पुथल लगी हुई है, कहीं राजनीतिक अस्थिरता, तो कहीं हिंसात्मक प्रदर्शन, तो कहीं चुनाव की गहमागहमी। जिसका सटीक उदाहरण बांग्लादेश, केन्या, ब्रिटेन, अमेरिका सहित अनेक देशों के झूझने की स्थिति में देख रहे हैं रहे हैं। परंतु भारत अपने एक दृढ़ संकल्प विजन 2047, 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था 3 नंबर की वैश्विक अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर इत्यादि अपने लक्ष्य पर रणनीतिक नीतियों के अनुसार सफलता के झंडे गाड़ते हुए चल रहा है। कुशल केंद्रीय नेतृत्व की सटीक परिचायकता का सटीक उदाहरण हम 8 जुलाई 2024 के संसद के दोनों सत्रों में पूर्ण वित्त विधेयक 2024 का पारित होना है। उधर 16 अगस्त 2023 से आजादी की 75 से 100 वर्षों की यात्रा अमृत काल  2047 की शुरुआत हो गई है, जो निश्चित रूप से महान भारत की रचना करेगी और 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां पर राज करने वाला बादशाह का दर्ज़ा प्राप्त होगा जिसके लिए हर नागरिक की सहभागिता ज़रूरी है। वैश्विक स्तर पर पूरी दुनियां की नजरें भारत द्वारा मनाए जाने वाले 78वें स्वतंत्रता दिवस उत्सव 15 अगस्त 2024 की ओर लगी हुई है, जिसका नेतृत्व माननीय पीएम करेंगे व ध्वज फहराएंगे और इस ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को पारंपरिक संबोधन करेंगे। दूसरी ओर भारत देश 09 से 15 अगस्त 2024 के बीच हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है, जिसमें करोड़ों लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी डीपी को तिरंगे में बदल दिया है, जिससे नागरिकों में जोश और गजब के उत्साह का बोध हो रहा है और हमारे प्रिय देश और हमारे दिल का संबंध और गहरा हो रहा है, राष्ट्रवाद की भावना कूट-कूट कर समाहित हो रही है। चूंकि 78वें स्वतंत्रता दिवस उत्साह उमंग से अमृत महोत्सव संपन्न होकर 1947-2047 अमृत कल शुरू होगा, इसलिए मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आलेख के माध्यम से हम चर्चा करेंगे।

वैश्विक स्तर पर पूरी दुनियां की नजरें भारत द्वारा मनाए जाने वाले 78वें स्वतंत्रता दिवस उत्सव 15 अगस्त 2024 की ओर लगी हुई है, जिसका नेतृत्व माननीय पीएम करेंगे व ध्वज फहराएंगे और इस ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को पारंपरिक संबोधन करेंगे। दूसरी ओर भारत देश 09 से 15 अगस्त 2024 के बीच हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है जिससे नागरिकों में जोश और गजब के उत्साह का बोध हो रहा है और हमारे प्रिय देश और हमारे दिल का संबंध और गहरा हो रहा है, राष्ट्रवाद की भावना कूट-कूट कर समाहित हो रही है। बता दे केंद्रीय संस्कृत मंत्री ने कल 8 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में 9 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा अभियान व अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे जिसकी पूरी चर्चा हम नीचे पैराग्राफ में करेंगे।

साथियों बात अगर हम 9 से 15 अगस्त 2024 से स्वतंत्रता दिवस सप्ताह मनाने की प्रक्रिया शुरू होने की करें तो, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने 8 अगस्त, 2024 को घोषणा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 9 से 15 अगस्त, 2024 तक तीसरा हर घर तिरंगा (एचजीटी) अभियान चलाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य हर भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक करने और इसे साइट अपलोड करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन बन गया है, जिसे देश भर में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनाया है। 2022 में, 23 करोड़ से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 6 करोड़ लोगों ने ध्वज के साथ अपनी सेल्फी साइट पर अपलोड की।

2023 में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अभियान की सफलता सुनिश्चित करते हुए समारोह में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। प्रमुख उद्योग भागीदार- ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, रेलवे, नागरिक उड्डयन क्षेत्र, भारतीय सशस्त्र बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी सूचना के प्रसार और अभियान को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। देश भर में स्वयं सहायता समूह बड़े पैमाने पर झंडे के उत्पादन और उपलब्धता में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सहयोगात्मक प्रयास राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदल रहा है तथा यह भारत के लोगों का, भारत के लोगों द्वारा एक और महत्वपूर्ण उत्सव है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा उत्सव के तहत देशभर में लोक संपर्क से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं :

(1) तिरंगा दौड़ : देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएंगी।
(2) तिरंगा संगीत कार्यक्रम : हमारी राष्ट्रीय विरासत का जश्न मनाने के लिए देशभक्ति गीतों पर आधारित संगीत कार्यक्रम।
(3) नुक्कड़ नाटक : एकता और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए स्थानीय समुदायों में प्रदर्शन।
(4) चित्रकला प्रतियोगिता : युवाओं और बच्चों को राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम की कलात्मक अभिव्यक्ति में शामिल करना।
(5) तिरंगा के विकास पर प्रदर्शनी : राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और महत्व को प्रदर्शित करना।

(6) फ्लैश मॉब : सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय गौरव का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन। अभियान का एक मुख्य आकर्षण संसद सदस्यों की विशेष तिरंगा बाइक रैली है, जो 13 अगस्त को सुबह 8 बजे दिल्ली में आयोजित की जाएगी। यह रैली भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली से शुरू होगी और इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होगी। पीएम ने 28 जुलाई, 2024 को अपने नवीनतम मन की बात कार्यक्रम में, नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ की परंपरा को जारी रखने का आग्रह किया, जिसमें पिछले दो वर्षों में जनता की व्यापक भागीदारी देखी गई है।

साथियों बात अगर हम 15 अगस्त मनाने के संदर्भ में जानने की करें तो, लगभग 200 वर्षों तक अंग्रेजों ने हमारे भारत देश पर शासन किया। इनमें कई बार वीर क्रांतिकारियों द्वारा लड़ाईयां लड़ी गई और कई आंदोलन किए गए। जिसमें न जाने कितने ही वीर शहीद हुए। कई वर्षों तक जद्दोजहद करते-करते अंततः 15 अगस्त 1947 को हमें आज़ादी मिली। जिस अवसर को हम सभी भारतवासी सम्मान के साथ प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल कोई दिन नहीं बल्कि एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष इस दिन को पूरे भारतवर्ष में धूम-धाम से मनाया जाता है। ये त्योहार सभी के आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ मिलजुल कर मनाए जाने वाला त्योहार है। इस दिन लोग अपनी आज़ादी का जश्न मनाते हैं और देश के प्रगति व विकास की कामना करते हैं। स्वतंत्रता दिवस एक ऐतिहासिक पर्व है। आज से 78 वर्ष पूर्व भारत को अंग्रेजों से आज़ादी मिली थी।

भारत, जिसने अपना अस्तित्व खो दिया था, को पुनः अपनी पहचान मिली। अंग्रेज भारत आए और यहां के परिवेश को बड़े ध्यान से जानने और परखने के बाद, हमारी कमजोरियों को ध्यान में रखते हुए हम पर आक्रमण किया था। हमारे माननीय पीएम द्वारा हर साल लाल किले पर झंडा फहराया जाता है। इसके बाद वे देश को संबोधित करते हैं और फिर कुछ रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग दिल्ली जाते हैं और जो नहीं जा पाते वे इसका सीधा प्रसारण देखते हैं। इस प्रकार हम हमारे वीर जवानों को याद करते हुए अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। बता दें आज से 78 वर्ष पूर्व हम पर अंग्रेजों का शासन था, वे व्यापार के बहाने भारत आए और धीरे-धीरे सब कुछ अपने अधीन कर लिया और हमें अपना गुलाम बना लिया था। हमारे देश के वीर योद्धाओं की वजह से आज हम स्वतंत्र हुए हैं और उन लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए इस दिन को मनाते हैं।स्वतंत्रता दिवस भारत के राष्ट्रीय पर्वों में से एक है।

साथियों बात अगर हम उत्साह पर्व को संक्षिप्त में टू द पॉइंट जानने की करें तो
(1) देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्य रूप से लाल किले पर मनाया जाता है।
(2) सभी भारतीयों देश के सम्मान में तिरंगे को सलाम करते हैं।
(3) पूरे भारत में आजादी की ख़ुशी और शहीदों के सम्मान में ध्वजारोहण किया जाता है।
(4) इस अवसर पर लोग राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाते हैं।
(5) पूरा देश तिरंगे और तिरंगे के रंगों के लाइटों से सजा हुआ लगता है।

(6) लोग तिरंगे के रंग के वस्त्र पहन कर उत्सव मनाते हैं।
(7) अमीर, गरीब सभी इस पर्व को बड़े उत्साह के साथमनाते हैं।
(8) स्वतंत्रता दिवस का पर्व सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं।
(9) टीवी चैनलों पर पूरे दिन देशभक्ति के गाने व फ़िल्में प्रसारित होते हैं।
(10) प्रत्येक व्यक्ति अपने तरीके से स्वतंत्रता का जश्न मनाता हैं।

(11) इस दिन,पीएम राजधानी दिल्ली में लाल किले पर झंडारोहण करते हैं, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं।(12)
इस दिन पीएम लाल किले से देश को संबोधित करते है और लोगों को देश की उपलब्धियों से अवगत कराते हैं।
(13) यह भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे भारतीय पूरे सम्मान के साथ मनाते हैं।
(14) भारत के सभी राज्यों, शहरों, गांवों और कस्बों में लोग झंडा फहराते हैं और शहीदों को नमन करते हैं।
(15) केवल भारत में ही नहीं, दुनियां भर में लाखों लोग इस झंडारोहण समारोह का हिस्सा बनते हैं और इसका आनंद लेते हैं।

(16) सड़कों, दफ्तरों और स्कूल-कालेज संस्थानों से आने वाली राष्ट्रगान की तेज आवाज़े पूरे दिन सुनाई देती है।
(17) स्कूल एवं कालेजों में स्वतंत्रता पर आधारित नाटक, निबंध, कहानी, कविता आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
(18) छोटे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर, तिरंगी टोपी पहन कर बहुत ही खुशी से इस अवसर को मनाते हैं।
(19) ये पर्व हमें स्वतंत्रता दिलाने वाले अनगिनत क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान के नाम मनाते हैं।
(20)लोग घूमने जाते है, अच्छे पकवान खाते है और पतंग उड़ाकर इस अवसर का आनंद लेते हैं।

एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी : संकलनकर्ता, लेखक, कवि, स्तंभकार, चिंतक, कानून लेखक, कर विशेषज्ञ

अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2024 का आगाज़- 9 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू। हर घर तिरंगा लगने के जुनून में हर नागरिक का उत्साह चरम पर पहुंचा। भारत की अमृत काल यात्रा 2047 शुरू हो चुकी है, भारत को पूर्ण विकसित राज्य ही नहीं दुनियां पर राज करने वाला दर्ज प्राप्त होगा।

(स्पष्टीकरण : इस आलेख में दिए गए विचार लेखक के हैं और इसे ज्यों का त्यों प्रस्तुत किया गया है।)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =