तिरंगा काव्य मंच का 46वां कवि सम्मेलन व मुशायरा सम्पन्न

कोलकाता। तिरंगा काव्य मंच के पटल पर 46वें कवि सम्मेलन/मुशायरे के आयोजन में वरिष्ठ साहित्यकार और संपादक कुंवर वीर सिंह मार्तण्ड जी की अध्यक्षता एवं मुशायरे में विनय सागर जायसवाल की सदारत में कोलकाता से वरिष्ठ अध्यापिका/कवयित्री सुषमा राय पटेल एवं शिक्षिका/कवयित्री रीमा पांडेय के संचालन में शानदार कार्यक्रम हुआ। हिंदी प्राध्यापिका थियेटर प्रशिक्षिका एवं कवयित्री चंचल हरेंद्र वशिष्ट, नई दिल्ली द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की वंदना से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी कवियों/शायरों द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भगवान महावीर पर उत्कृष्ट कविताएं एवं प्रदत्त मिसरे पर शानदार तरही गजल पेश की गईं

कवि सम्मेलन और मुशायरे में सम्मिलित कवि/कवयित्री एवं शायर- चंचल हरेंद्र वशिष्ट, गजेन्द्र नाहटा, भुवनेश्वर गोपाल, महेन्द्र सिंह प्रखर, डॉ. सुभाष चन्द्र शुक्ल, दीपिका रुखमांगद, विनीता निर्झर, डॉ. उषा अग्रवाल जलकिरण, सुरेन्द्र शर्मा ‘कश्यप’, राम स्वरूप गंगवार मौज, रणजीत भारती, रामपुकार सिंह ‘पुकार गाजीपुरी’, ललिता जोशी, बसंत ठाकुर, गिरीश पाण्डेय, बनारसी एवं कालजयी घनश्याम आदि रहे।

तिरंगा काव्य मंच के प्रमुख स्तंभ स्व. शंभु लाल जालान ‘निराला’ जी के आशीर्वाद से कवि सम्मेलन और मुशायरे का समापन निश्चित समय पर और बहुत ही बढ़िया ढंग से किया गया। अंत में संयोजक मान गजेन्द्र नाहटा जी ने सभी सदस्यों एवं सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ साथ बहुत बहुत शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 12 =