27 फरवरी 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का पंचांग एवं राशिफल।।
27 फरवरी 2025 गुरुवार

मेष : मेष राशि वालों की लाइफ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम बढ़ेगा, जो आगे चलकर आपको लाभ देगा।

वृषभ : वृषभ राशि वालों को कुछ समस्याएं रहेगीं, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। इसके बावजूद आप ऑफिस में सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी।

मिथुन : मिथुन राशि वालों का मन अशांत रहेगा, लेकिन इससे परेशान होनी की जरूरत नहीं है। आर्थिक तौर पर आप अच्छे हैं। रिलेशनशिप में संयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।

कर्क : कर्क राशि वालों के लिए समय अच्छा है। आपके लिए कई अच्छे मौके आ रहे हैं जो आपको लाभ दिलाएंगे। मन परेशान हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

सिंह : सिंह राशि वालों को समाज में सम्मान मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, जिसके लिए आपको पैसा देना होगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।

कन्या : कन्या राशि वालों के लिए आपका मन आज चंचल रहेगा, बेकार की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। आज अपने खर्च पर कंट्रोल करें, क्योंकि खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। इसलिए सतर्क होकर काम करें। भागदौड़ बढ़ेगी।

तुला : तुला राशि वालों के लिए आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आपकी लाइफ में इस समय अच्छे योग हैं, इसलिए सोच विचार कर काम करें। मन प्रसन्न तो रहेगा, पर धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी मित्र के सहयोग से किसी संपत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले अपनी वाणी के बल पर लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। जिन जातकों को नौकरी में प्रमोशन का इंतजार था, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु : धनु राशि वालों का दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी सम्मानित कार्यक्रम में आपको सम्मान भी दिया जा सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन मिल सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए समय अच्छा है।

मकर : मकर राशि वालों के आजीविका में थोड़ी दिक्कत है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बेवजह आपका मन परेशान हो सकता है। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है, लेकिन यह बदलाव अच्छा होगा। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए मन परेशान रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

मीन : मीन राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी करीबी से अचानक उपहार मिल सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
27 फरवरी 2025 गुरुवार
हिंदी माह फाल्गुन

तिथि चतुर्दशी 08:54:12am
तिथि अमावस्या 06:13:53am (क्षय)
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र धनिष्ठा 03:42:44pm
योग शिव 11:39:50pm
करण शकुनी 08:54:12am
करण चतुष्पद 07:36:49pm
करण नाग 06:13:53am
चन्द्र राशि कुम्भ
सूर्य राशि कुम्भ
रितु वसंत
आयन उत्तरायन
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

वाराणसी
सूर्योदय 06:51:26am
सूर्यास्त 06:28:01pm
दिन काल 11:36:34 am
रात्री काल 12:22:34pm
चंद्रास्त 05:54:19 pm
चंद्रोदय 06:59:22am
सूर्योदय
लग्न कुम्भ 14°29′, 314°29′
सूर्य नक्षत्र शतभिष
चन्द्र नक्षत्र धनिष्ठा

पद, चरण
गु धनिष्ठा 10:10:12am
गे धनिष्ठा 03:42:44pm
गो शतभिष 09:13:47pm
सा शतभिष 12:43:30am
आज का दिशा शूल दक्षिण

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =