23 फरवरी 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
23 फरवरी 2025 रविवार

मेष राशि : मेष राशि वाले आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। मन में निराशा व असंतोष भी हो सकता है। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों का मन अशांत हो सकता है। आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार का विस्तार भी हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा अधिक रहेगी।

तुला राशि : तुला राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सेहत के प्रति सचेत रहें। माता की सेहत का भी ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परंतु मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

धनु राशि : धनु राशि वालों में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

मकर राशि : मकर राशि वालों के मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। एक लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वाले आत्मविश्वास से भरे तो रहेंगे, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। किसी विदेशी कारोबार की शुरुआत हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मीन राशि : मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
23 फरवरी 2025 रविवार
हिंदी माह फाल्गुन

तिथि दशमी 01:55:25pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र मूल 06:41:46pm
योग वज्र 11:17:45am
करण विष्टि भद्र 01:55:25pm
करण बव 01:55:50am
चन्द्र राशि धनु
सूर्य राशि कुम्भ
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

वाराणसी
सूर्योदय 06:54:41am
सूर्यास्त 06:26:04pm
दिन काल 11:31:23am
रात्री काल 12:27:49pm
चंद्रास्त 01:41:11 pm
चंद्रोदय 03:59:55am

सूर्योदय
लग्न कुम्भ 10°28′ , 310°28′
सूर्य नक्षत्र शतभिष
चन्द्र नक्षत्र मूल
पद, चरण
भा मूल 12:30:29pm
भी मूल 06:41:46pm
भू पूर्वाषाढा 12:50:09am
आज का दिशा शूल पश्चिम

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + seventeen =