।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
02 फरवरी 2025 रविवार
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में या उनको व्यवस्थित करने में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आराम को समय मिलेगा। धर्म के प्रति निष्ठा बढेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आरामदायक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद फलीभूत होगा। कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फल प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका समय शुभ रहेगा। दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ों का आशीर्वाद फलीभूत होगा। स्वास्थ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी। धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी। समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। धर्म में विश्वास बढेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे। मेहनत शुभ फलदायी रहेगी। पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी। साझेदारी संबंधी व्यापार में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। धर्म में विश्वास और रूचि होगी। आज किसी नए काम को शुरू ना करें। बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। बड़ों का आशीर्वाद फलदायी रहेगा। रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। परिवार का माहौल धार्मिक बनेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। किसी प्रियजन की चिंता दबाव बना सकती है। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। धार्मिक विचार प्रबल होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।
।।आज का पंचांग।।
02 फरवरी 2025 रविवार
हिंदी माह माघ
तिथि चतुर्थी 09:13:51am
तिथि पंचमी 06:52:11(क्षय )am
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 12:51:20am
योग शिव 09:13:10am
योग सिद्ध 06:04:49am
करण विष्टि भद्र 09:13:52am
करण बव 08:02:28pm
करण बालव 06:52:11am
चन्द्र राशि मीन
सूर्य राशि मकर
रितु शिशिर
आयन उत्तरायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946
वाराणसी
सूर्योदय 07:07:40am
सूर्यास्त 06:13:54pm
चंद्रोदय 09:40:51am
चंद्रास्त 10:15:00pm
सूर्योदय
लग्न मकर 19°15′, 289°15′
सूर्य नक्षत्र श्रवण
चन्द्र नक्षत्र उत्तर भाद्रपदा
पद, चरण
दू उत्तरभाद्रपदा 08:06:34am
थ उत्तरभाद्रपदा 01:41:16pm
झ उत्तरभाद्रपदा 07:16:10pm
ञ उत्तरभाद्रपदा 12:51:20am
दे रेवती 06:26:49am
आज का दिशा शूल पश्चिम
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।