
।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
14 फरवरी 2025 शुक्रवार
मेष : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। विदेश या कहीं दूर से कुछ व्यापारिक तालमेल बनेंगे। भाग्य साथ देगा। खर्च की अधिकता रहने से मन परेशान हो सकता है। यात्रा का योग बनेगा।
वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। धैर्य से काम लें। किसी काम में जल्दबाजी न करें। बातचीत में भी तालमेल बनाकर रखें। कारोबार के लिए पिता से धन मिल सकता है। नौकरी में विदेश जा सकते हैं।
मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन का अच्छा रहेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी।
कर्क : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आर्थिक रूप से मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। माता से धन मिल सकता है। पिता का साथ मिलेगा।
सिंह : सिंह राशि वालों को नौकरी के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। संतान की सेहत पर नजर रखें। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। व्यापारिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी।
कन्या : कन्या राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। जुबान पर काबू रखें। धैर्य से काम लें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
तुला : तुला राशि वालों का अगर आज इंटरव्यू है तो सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में विस्तार हो सकता है।
वृश्चिक : अपनी वाणी के बल पर लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। जिन जातकों को नौकरी में प्रमोशन का इंतजार था, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु : धनु राशि वालों को आज किसी भी तरह के रिस्क से बचना चाहिए। मन अशांत रह सकता है। अज्ञात भय सताएगा। अपनों के सहयोग से किसी काम में सफलता मिल सकती है। व्यापारिक रूप से अच्छी स्थिति रहेगी। नौकरी में अफसर का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।
मकर : मकर राशि वालों को आज माता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। परिवार का साथ मिलेगा। मेडिकल से जुड़ी परेशानी में धन खर्च हो सकता है। शैक्षिक कार्य में सफलता मिलेगी। बुद्धि के बल पर धन कमाने में सफल रहेंगे। कुछ जातकों के जीवन में नवप्रेम का आगमन होगा।
कुंभ : कुंभ राशि वालों का आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के संकेत हैं। व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आकस्मिक धन लाभ के भी संकेत हैं। परिवार के बजर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
मीन : मीन राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी करीबी से अचानक उपहार मिल सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।
कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।
।।आज का पंचांग।।
14 फरवरी 2025 शुक्रवार
हिंदी माह फाल्गुन
तिथि द्वितीया 09:51:43pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 11:08:19pm
योग अतिगंड 07:18:53am
करण तैतुल 09:02:29am
करण गर 09:51:43pm
चन्द्र राशि सिंह till 05:43:24am
चन्द्र राशि कन्या from 05:43:24am
सूर्य राशि कुम्भ
रितु शिशिर
आयन उत्तरायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946
वाराणसी
सूर्योदय 07:01:11am
सूर्यास्त 06:21:16pm
दिन काल 11:20:05am
रात्री काल 12:39:15pm
चंद्रास्त 08:02:53am
चंद्रोदय 08:00:49pm
सूर्योदय
लग्न कुम्भ 1°24′, 301°24′
सूर्य नक्षत्र धनिष्ठा
चन्द्र नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी
पद, चरण
टा पूर्व फाल्गुनी 10:03:30am
टी पूर्व फाल्गुनी 04:35:00pm
टू पूर्व फाल्गुनी 11:08:19pm
टे उत्तर फाल्गुनी 05:43:24am
आज का दिशा शूल पश्चिम
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।