
काबुल : अफगानिस्तान के कई राज्यों में आई भीषण बाढ़ में 122 लोगों की मौत हो गई और 147 लोग घायल हो गए। कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार रात से ही बाढ़ की वजह से तबाही जारी है।
जहां बाढ़ से तबाही मची है उनमें कपिसा, काबुल, वारदक, पकतिया, खोस्त आदि शामिल है। लेकिन परवन प्रोविंस ंमें सबसे ज्यादा तबाही मची है। आपदा प्रबंधन के अधिकारी और अफगानी सेना प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। बाढ़ में कम से कम 1500 घर तबाह हो गए हैं। एक हजार से ज्यादा हेक्टेयर में फसल बर्बाद हो गई है और 600 से ज्यादा जानवर भी मारे गए हैं।