गुवाहाटी, 23 सितंबर 2025: असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग को अंतिम विदाई देने के लिए गुवाहाटी में ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि वह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अंतिम यात्रा के रूप में Limca Book of Records में दर्ज हो गया।
📌 रिकॉर्ड के मुख्य बिंदु:
- स्थान: सरुसजई स्टेडियम, गुवाहाटी
- भीड़ का अनुमान: लाखों लोग, रातभर कतार में अंतिम दर्शन के लिए खड़े रहे
- Limca Book दर्ज: माइकल जैक्सन, पोप फ्रांसिस और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा को मिला चौथा स्थान
- ट्रैफिक ठप: गुवाहाटी की सड़कों पर सिर्फ श्रद्धांजलि देने वाले लोग ही नजर आए
- भावनात्मक माहौल: फूल, गीत, प्रार्थनाएं और आंसुओं से भरी विदाई
बता दें कि जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा के दौरान जो कुछ भी हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। ऐसा लग रहा था कि लोगों का सैलाब आ गया है और पूरे देश से लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे है।
लिम्का बुक ने दर्ज किया है कि लोगों की ये भीड़ दुनिया भर में आजतक हुए अंतिम यात्रा की चौथी सबसे बड़ी भीड़ थी।
जी हां, ये सच है और लिम्का बुक ने इस इसको आधिकारिक तौर पर बता दिया है। जुबीन गर्ग के अंतिम यात्रा के वीडियो ने लोगों को हैरान किया और किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है।
📌 जुबीन गर्ग का योगदान:
- 38000 से अधिक गाने, 40 भाषाओं में
- “या अली रहम अली”, तेरे बिना जिया जाए ना जैसे हिट गीतों से लोकप्रियता
- असमिया संगीत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले सांस्कृतिक आइकॉन
📌 श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख लोग:
- राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
- गायक पापोन, भूटान नरेश के प्रतिनिधि
- हजारों प्रशंसक जो दो दिनों तक अंतिम दर्शन के लिए डटे रहे
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

