Mumbai's daughter Zeel makes history! She scores 500 out of 500 in the SSC Board Exam 2026.

मुंबई की बेटी ज़ील ने रचा इतिहास! SSC बोर्ड परीक्षा 2026 में हासिल किए पूरे 500 में 500 अंक

मुंबई न्यूज डेस्क | 13 मई 2026: मुंबई की 16 वर्षीय छात्रा ज़ील भावेश ढोलकिया ने महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 500 में से पूरे 500 अंक (100%) प्राप्त किए हैं।

इस असाधारण प्रदर्शन के साथ ज़ील मुंबई की टॉप-5 मेरिट लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

अरिहंत एकेडमी की छात्रा ज़ील की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे मुंबई के शिक्षा जगत में खुशी की लहर ले आई है।

ज़ील की सफलता पर बोले अरिहंत एकेडमी चेयरमैन

अरिहंत एकेडमी के सह-संस्थापक एवं चेयरमैन उमेश पंगम ने ज़ील की उपलब्धि पर कहा,

“ज़ील बेहद अनुशासित, शांत और लगातार मेहनत करने वाली छात्रा है। उसकी यह उपलब्धि योजनाबद्ध तैयारी, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास का परिणाम है। हम गर्व महसूस कर रहे हैं।”

ज़ील डिवाइन चाइल्ड स्कूल की छात्रा है और अरिहंत एकेडमी में कोचिंग ले रही थी। अकादमी की टीम ने बताया कि ज़ील को नियमित मेंटरिंग, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, मॉक टेस्ट सीरीज और तनाव प्रबंधन सत्रों के माध्यम से तैयार किया गया था।

ज़ील की उपलब्धि खास क्यों?

  • SSC बोर्ड में पूर्ण 500/500 अंक
  • मुंबई टॉप-5 मेरिट लिस्ट में जगह
  • 100% स्कोर के साथ राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन
  • लगातार मेहनत, अनुशासन और स्मार्ट तैयारी का बेहतरीन उदाहरण
यह भी पढ़ें:  कक्षा से कॉर्पोरेट शिखर तक- आईआईटी खड़गपुर और सुंदर पिचाई की ऐतिहासिक भेंट

ज़ील की इस उपलब्धि ने हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए नई प्रेरणा का स्रोत बन गई है। यह साबित करता है कि सही मार्गदर्शन, निरंतर प्रयास और सकारात्मक माहौल में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

अरिहंत एकेडमी के शिक्षक और स्टाफ ने ज़ील को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Anil Bedag Avatar

Anil Bedag

Bollywood Reporter

“अनिल बेदाग मुंबई से बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी और मनोरंजन जगत की ताजा खबरें कवर करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की गहराई, सेलिब्रिटी अपडेट्स, रिलीज और बैकस्टेज की जानकारी देने में वे माहिर हैं। मुंबई की मनोरंजन दुनिया की हर हलचल को सटीक और रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाते हैं।”

यह भी पढ़ें:  जीवविज्ञान की चुनौती, अवसर और अनुप्रयोग विषय पर राष्‍ट्रीय शोध संगोष्‍ठी का आयोजन
Areas of Expertise: Bollywood, Entertainment & Health
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  आईआईटी खड़गपुर के डॉ. बुधादित्य मुखर्जी को मिला ईएमबीओ ग्लोबल इन्वेस्टिगेटर सम्मान
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *