इन राशियों के लिए अच्छा है योग, कैसा रहेगा आपका दिन देखें यहां

मेष: समय शानदार है। कठिनाईयों के बीच भी भाग्य देगा। आपकी थोड़ी सी मेहनत रंग ला सकती है। व्यावसायिक मामलों में सावधानी से काम करना होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले सलाह-मशविरा कर लें। आर्थिक लाभ बढ़ेगा, किसी मामले में भारी खर्चा होगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा।  प्रेम संबंधों को लेकर मन में निराशा का भाव बना रहेगा, आप कोशिश करके स्थितियों को सुधारने की कोशिश करेंगे।

वृषभ: आजीविका क्षेत्रों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जैसा सोच रहे हैं, उसी ढंग से काम बनता चलेगा। लोग सहयोग व समर्थन करेंगे। आप चाहेंगे उसी ढंग से कार्य-विस्तार हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए कार्य नीति में परिवर्तन लाना होगा। नौकरी करते हैं बॉस की प्रसन्नता बनी रहेगी। भूमि-भवन के मामलों में काम-काज में तेजी आएगी। सोच में बदलाव आ सकता है। व्यावसायिक विवाद में बड़ा कदम उठा सकते है, आर्थिक लाभ बढ़ेगा, अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुुन: काम-काज की स्थितियों में तेजी से सुधार आएगा। आप जिस ढंग से चाहते हैं, घटनाएं उसी ढंग से मोड़ लेंगी। आज की मेहनत शानदार परिणाम ला सकती है। कार्य-पद्धति में आवश्यक सुधार के लिए काम करेंगे। आर्थिक लाभ अचानक बढ़ेगा परंतु खर्चा भी बढ़ेगा। संतान को लेकर चल रही समस्याओं में कोई कमी नहीं आएगी, कोई विवाद परेशान कर सकता है। यात्रा लाभदायक हो सकती है, यदि आप उसके साथ व्यवसाय जोड़ लें।

कर्क: आज पारिवारिक मामलों में अत्यंत सावधानी से काम लेना होगा। जरा सी गलती बहुत भारी पड़ सकती है। आपके व्यवहार को लेकर नए आक्षेप हो सकते हैं। छवि खराब होने से बचाने की बहुत जरूरत है। किसी विवाद में आपको तकनीकी लाभ मिल जाएगा। संतान की समस्या का कोई हल नहीं निकल पाएगा, आप स्थिति को यथावत ही चलने दें, समय आने पर अपने आप बातें ठीक हो जाएंगी। यदि आपके प्रेम संबंध हैं तो सावधानी बरतें।

सिंह: आज आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं, नया अवसर मिल सकता है। पर इसके लिए खर्चा होगा और ज्यादा कोशिश करनी होगी। कोई सफलता का औसत भी बढ़ जाएगा। विवाद के विषयों को दूर रखने की चेष्टा करें, साझा भाव से काम करने में लाभ होगा परंतु इससे समस्याएं कम नहीं होंगी। किसी भागीदार से विवाद बना रहेगा।  भाग्य साथ दे रहा है और आपको नए अवसर मिल सकते हैं परंतु पहल आपको ही करनी होगी।

कन्या: समय सुधार पर है। व्यावसायिक मामले गति पकड़ेंगे। दूसरे शहरों से या विदेश से आय बढ़़ेगी। काम-काज में गति उसी ढंग से आएगी जैसे आप चाहते हैं। भागीदारी के मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी। किसी समूह के आचरण से परेशान रहेंगे। पर आप बुद्धिमानी से नई समस्या को हल कर लेंगे। विवाद की स्थिति में आपका पलड़ा भारी रहेगा और कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं, भाग-दौड़ का दबाव ज्यादा रहेगा, स्थानीय यात्राएं थका देने वाली होंगी, लाभ मिलेगा। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के लिए शानदार समय है, लाभ बढ़ेगा।

तुला: काम-काज में सुधार के संकेत हैं। आपकी कोशिश रंग लाएगी। लोगों के असहयोग के बाद रुके हुए काम को बना लेंगे। आर्थिक स्थितियां सुधार पर हैं, किसी एक काम में ज्यादा लेन-देन करके स्थितियों को अनुकूल कर लेंगे। आर्थिक दबाब बढ़ेगा, दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी के बाद भी ऋण का दबाव बना रहेगा। घरेलू मामलों में कई समस्याएं रहेंगी, आप अपने वाक-कौशल से स्थितियां अनुकूल बना लेंगे। आज संतान की जिद पूरी नहीं करें, बाद में कष्ट होगा। जीवनसाथी के साथ सौहार्द्र बढ़ेगा।

वृश्चिक: समय लाभ का बना है, कार्यशैली में तेजी से सुधार आ रहा है। दैनिक लाभ बढ़ेगा, उसी गति से खर्चा भी बढ़ेगा। किसी खास मामले में एकदम से जीत की स्थिति में आ जाएंगे। साझेदारी के मामले में बड़ी सफलता मिलेगी। कोई नया व्यवसाय हाथ में आने का संकेत है। लोकप्रियता में वृद्धि होगी पर घर में वातावरण ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। यात्रा लाभदायक हो सकती है परंतु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। प्रेम संबंधों मे नवीनता आएगी। आपके मन के अनुकूल कार्य होगा।

धनु: आज का दिन लाभदायक रहेगा। यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें, स्थानीय भाग-दौड़ लाभकारी रहेगी। किसी रुके हुए काम को बनाने के लिए अपार श्रम करना पड़ेगा। तिकड़म से धन कमाने की कोशिश करेंगे और आपकी कोशिश सफल हो जाएगी। विरोधियों के कार्य को सावधानी से देखें और निर्णय लें। आप बिना सलाह-मशविरा लिए इस समय कोई कार्य नहीं करें। माता के लिए दिन अच्छा है, पिता के काम में लाभ होगा।

मकर: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। काम-काज में बढ़ोत्तरी होगी, लाभ की मात्रा बढ़ेगी परन्तु अनुचित पैसे को घर में नहीं आने दें, कोई गलत काम करने का दबाव भी बना रहेगा। व्यवसाय के मामलों में आपको कई परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी। आज से ही ऐसी कोशिश शुरु कर दें। आपके उठाये गये कदम को लोकप्रियता मिलने वाली है। आपकी सुख-सुविधाएं बढऩे के अवसर हैं। भाई-बहिन के लिए दिन थोड़ा सा कठिन है।
कुंभ: आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला है, दैनिक लाभ बढ़ेगा। अचानक लाभ प्राप्ति भी सकती है। काम-काज में बहुत गति आएगी और किसी तिकड़म का प्रयोग करना पड़ सकता है। काम निकालने के लिए कोई नया तरीका प्रयोग में लाऐंगे। साझा भाव से काम में लाभ होगा। भागीदारी के काम में लाभ होगा। विवाद में विजयी रहेंगे, शत्रु पर आप बहुत भारी पड़ेंगे। दूसरे शहरों से लाभ प्राप्ति बढ़ेगी।

मीन: आज दिन भाग्यशाली है परंतु किसी अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय नहीं करें, इसे आगे के लिए टाल दें। काम-काज में छोटी-मोटी बाधाएं बनी रहेंगी परंतु फिर भी आप बकाया काम को पूरा कर देंगे, कुछ नया भी करने की सोचेेंगे। कार्य-प्रणाली में थोड़ा बहुत भी परिवर्तन ले आएं तो शाम तक ही अच्छा परिणाम आ जाएगा। आज धन लाभ के आसार हैं। घर में थोड़ी बहुत अशांति सी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *