IMG 20260109 WA0024

जन्मदिन पर योग प्रशिक्षक आलोक कुमार पाल ने किया मरणोपरांत देहदान का संकल्प

खड़गपुर। अपने जन्मदिन को एक अलग और प्रेरणादायक अंदाज में मनाते हुए मेदिनीपुर शहर के महताबपुर इलाके के निवासी योग प्रशिक्षक आलोक कुमार पाल ने मरणोपरांत देहदान करने का संकल्प लिया। खड़गपुर सदर महकमा अस्पताल के फिजियोथेरापिस्ट आलोक पाल ने 54 वर्ष पूर्ण कर 55वें वर्ष में प्रवेश किया।

अपने 55वें जन्मदिन को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से उन्होंने आज संध्या मरणोपरांत देहदान के अंगीकार-पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस पुनीत कार्य में उन्हें सामाजिक संस्था मेदिनीपुर क्विज केंद्र सोशल वेलफेयर सोसाइटी का सहयोग मिला।

संध्या समय अंगीकार-पत्र लेकर क्विज केंद्र के प्रतिनिधि, समाजकर्मी एवं शिक्षक सुदीप कुमार खाड़ा आलोक पाल के आवास पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उनकी पत्नी शर्मिष्ठा पाल, पुत्र अद्रीज पाल, भाई शांति रंजन पाल तथा भाभी शम्पा आढ्य पाल की उपस्थिति में आलोक पाल ने अंगीकार-पत्र पर हस्ताक्षर किए। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी गवाह के रूप में अपने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर मेदिनीपुर क्विज केंद्र की ओर से आलोक कुमार पाल को उनके इस मानवतावादी निर्णय के लिए शुभकामनाएं और सम्मान व्यक्त किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − four =