Jhaad Phoonk Poster (Vertical)

यशपाल शर्मा की नई हॉरर थ्रिलर ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज, ट्रेलर जारी

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई | 1 नवंबर 2026: अपनी दमदार अदाकारी से हर किरदार में जान फूंकने वाले अभिनेता यशपाल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को डर, रहस्य और रोमांच की अनदेखी दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी नई सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ अब जिओ हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।

फिल्म की ओटीटी रिलीज के साथ मेकर्स ने नया ट्रेलर भी जारी किया है, जो अपनी रहस्यमयी झलकियों और खौफनाक घटनाओं से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

फिल्म की कास्ट और निर्देशन

निर्देशक राजन रामगोपाल वर्मा की इस फिल्म में यशपाल शर्मा के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे, सुम्बुल तौकीर खान, हर्ष राजपूत और अप्रतिम सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।

Yashpal Sharma’s new horror thriller ‘Jhad-Phoonk’ released on Jio Hotstar; trailer unveiled

यशपाल शर्मा ने अपने किरदार के बारे में बताया,

“झाड़-फूंक मेरे लिए एक दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण फिल्म रही है। मेरे किरदार में कई परतें हैं और यही बात इसे निभाने के लिहाज से खास बनाती है। एक कलाकार के तौर पर मुझे ऐसे किरदार पसंद हैं, जिनमें दर्शकों को हर पल कुछ नया महसूस हो और वे उसके बारे में सोचने पर मजबूर हों।

यह भी पढ़ें:  शो 50 में निक्की तंबोली ने आर्य की रणनीति की पोल खोली

 

राजन रामगोपाल वर्मा के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। फिल्म की कहानी और इसका सस्पेंस दर्शकों को बांधे रखेगा। मुझे खुशी है कि अब यह फिल्म जिओ हॉटस्टार के माध्यम से देशभर के दर्शकों तक पहुंच रही है।”

कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी उत्तराखंड की पहाड़ियों में एक सड़क दुर्घटना के बाद शुरू होती है। गर्भवती आस्था एक अनजान घर में शरण लेती है। शुरुआत में मददगार नजर आने वाला परिवार धीरे-धीरे रहस्यमयी और डरावना लगने लगता है।

एक अनजान महिला की मौजूदगी, साथी का लापता होना और आने वाले बच्चे की सुरक्षा की चिंता कहानी को रोमांचक मोड़ देती है।

Jhaad Phoonk Poster (Vertical)

निर्माता

नीव एंटरटेनमेंट इंडिया के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता शैलेश परिहार और सह-निर्माता वृंदा ब्रह्मभट्ट हैं।

हॉरर, सस्पेंस और मनोवैज्ञानिक डर का संगम पेश करती ‘झाड़-फूंक’ में यशपाल शर्मा की दमदार मौजूदगी दर्शकों के लिए खास आकर्षण है।

ताज़ा  समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Anil Bedag Avatar

Anil Bedag

Bollywood Reporter
यह भी पढ़ें:  बर्थडे स्पेशल : बॉलीवुड की 'गर्ल-नेक्स्ट-डोर', मॉडलिंग के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई

“अनिल बेदाग मुंबई से बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी और मनोरंजन जगत की ताजा खबरें कवर करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की गहराई, सेलिब्रिटी अपडेट्स, रिलीज और बैकस्टेज की जानकारी देने में वे माहिर हैं। मुंबई की मनोरंजन दुनिया की हर हलचल को सटीक और रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाते हैं।”

Areas of Expertise: Bollywood, Entertainment & Health
यह भी पढ़ें:  मलाइका से पहले शिल्पा को ऑफर हुआ था छैय्या छैय्या
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 18 =