IMG 20221002 WA0007

गांधी जयंती पर विक्रम विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

गांधीवादी पर्यावरण विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. जनक पलटा का सम्मान किया

उज्जैन, 02 अक्टूबर। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने विश्व शांति और अहिंसा के अद्वितीय उन्नायक महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रविवार 2 अक्टूबर को पूर्वाह्न में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के महाराजा जीवाजीराव सिंधिया पुस्तकालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महात्मा गांधी अपार प्रेरणा के केंद्र हैं। उनके जीवन, व्यवहार और कार्यों को नई पीढ़ी आत्मसात करने के लिए आगे आए। किसी भी प्रकार का नशा सामाजिक अभिशाप है, जिससे पारिवारिक और राष्ट्रीय जीवन के समक्ष संकट आते हैं। प्रत्येक व्यक्ति नशे की सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रयत्न करे। उन्होंने उपस्थित जनों को नशा निषेध की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया एवं पद्मश्री डॉ. पलटा ने गांधी प्रतिमा के परिसर में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने इन्दौर निवासी पद्मश्री से अलंकृत पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. जनक पलटा को शाल, श्रीफल एवं महात्मा गांधी से सम्बन्धित पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. पलटा ने महात्मा गांधी का पर्यावरण चिंतन और वर्तमान विश्व पर केंद्रित विशिष्ट व्याख्यान दिया। अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने की। विशेष अतिथि कार्यपरिषद सदस्य संजय नाहर, युवा नेता अमय आप्टे, हर्षवर्धनसिंह कुशवाहा एवं कुलसचिव डॉ. प्रशांत पुराणिक थे।

व्याख्यान देते हुए प्रख्यात पर्यावरणविद् पद्मश्री डॉ. जनक पलटा ने कहा कि महात्मा गांधी ने प्राकृतिक ऊर्जा को सर्वाधिक महत्व दिया है। वे शरीर, मस्तिष्क और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। वर्तमान विश्व में पर्यावरणीय संतुलन को स्थापित करने के लिए गांधी जी के विचारों को साकार करने की आवश्यकता है। जिस प्रकार का हम भोजन करते हैं वैसा ही मन बनता है। इसलिए हम रसायनों से मुक्त जैविक खेती से उत्पन्न पदार्थों का सेवन करें। बापू ने कहा था कि हिंसा न करो, लेकिन वर्तमान में सोशल मीडिया पर कई रूपों में हिंसा चल रही है। इससे मुक्त करने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। हमारे द्वारा लिए गए संकल्पों को ईश्वर देख रहा है, इसलिए उन्हें जीवन में उतारने की आवश्यकता है। गांधी जी ने कहा था कि प्रकृति के लिए समय निकालना है, जो हमें जीवन में सादगी का पाठ सिखाती है।

यह भी पढ़ें:  तमलुक : अनाथालय जाकर मनाया बेटे का जन्मदिन

अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी ने पर्यावरण अनुकूल व्यवहार के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिए हैं। विक्रम विश्वविद्यालय निरंतर पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जन सहयोग से कार्य कर रहा है। गांधी जी ने नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया। आज शराब एवं अन्य नशों के साथ सभी प्रकार के व्यसनों से मुक्ति के लिए जन जागरूकता लाने की आवश्यकता है। कुलसचिव डॉ. प्रशांत पुराणिक ने कहा कि वर्तमान में स्वच्छ भारत और नशा मुक्ति अभियान में युवा पीढ़ी की सहभागिता आवश्यक है।

विषय प्रवर्तन करते हुए गांधी अध्ययन केंद्र के निदेशक एवं कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने व्यसन मुक्ति, स्वाबलंबन, स्वदेशी, धारणीय विकास, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, सद्भाव और सत्याग्रह के सूत्रों को जन-जन तक पहुंचाया। उनके द्वारा रोपित मूल्य सार्वभौमिक हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित राज्यस्तरीय नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एवं बाबा रामदेव सम्मिलित हुए। इस जीवंत प्रसारण को विश्वविद्यालय के सभागार में बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने देखा।

यह भी पढ़ें:  जंगल महल में उत्साहपूर्वक मना लोक उत्सव "मोशा खेदा"

स्वागत भाषण डीएसडब्ल्यू डॉ. सत्येंद्र किशोर मिश्रा ने दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पर्यावरण सेवी चिकित्सक डॉ. विमल गर्ग एवं कलाकार शैलेंद्र भट्ट का सम्मान कुलपति प्रो. पांडेय द्वारा किया गया। जागृति नशा मुक्ति केंद्र एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संयोजित नशा मुक्ति प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी अधिकारी घनश्याम भारती सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित रहे। विक्रम विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं सामाजिक न्याय और निशक्तजन कल्याण, मध्यप्रदेश शासन के सौजन्य से शासकीय कला पथक दल द्वारा मुख्य कलाकार पं. शैलेन्द्र भट्ट के निर्देशन में महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेणे कहिए, रघुपति राघव राजाराम एवं नशा मुक्ति गीत की प्रस्तुति की गई। दल के कलाकारों में अर्चना मिश्रा, नरेंद्र सिंह कुशवाह, राजेश जूनवाल, सुनील फरण, आनंद मिश्रा आदि शामिल थे। एनजीओ जागृति नशामुक्ति केंद्र द्वारा लगाई गई मद्यनिषेध प्रदर्शनी का संयोजन चिंतामणि गेहलोत, विनोद कुमार दवे आदि ने किया।

अतिथि स्वागत कुलसचिव डॉ. प्रशांत पुराणिक, गांधी अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा, अधिष्ठाता, विद्यार्थी कल्याण डॉ. सत्येंद्र किशोर मिश्रा, डीसीडीसी प्रो देवेंद्र मोहन कुमावत, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. ज्योति उपाध्याय, डॉ. कनिया मेड़ा, कमल जोशी, योगेश शर्मा आदि ने किया। आयोजन में प्रो. अचला शर्मा, प्रो. के.एन. सिंह, डॉ. राज बोरिया, डॉ. सोनल सिंह, डॉ. धर्मेंद्र मेहता, डॉ. रमण सोलंकी आदि सहित प्रबुद्ध जनों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जगदीश चंद्र शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन पुस्तकाध्यक्ष डॉ. संदीप तिवारी ने किया।IMG-20221002-WA0006

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  भूटान सीमा पर भारतीयों के घर टूट रहे, राजनैतिक पार्टियां सेंक रही अपनी रोटी

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *