6228a9ca 2266 4263 afbe 591402d14e02

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें इन 3 पेड़ों की पूजा, अखंड सौभाग्य के साथ धन प्राप्ति का मिलेगा आशीर्वाद

वाराणसी। ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा विवाहित स्त्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इस दिन पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखा जाता है। कहते हैं कि सावित्री ने अपने पतिधर्म से यमराज को भी अपना निर्णय बदलने पर मजबूर कर दिया था और अपने पति के प्राण वापस ले आई थी। यही कारण है कि संतान प्राप्ति और सुहाग की रक्षा के लिए वट सावित्री व्रत विशेष महत्व रखता है। सुहागिनें इस दिन सोलह श्रृंगार कर पूजा करती हैं। शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर खास तीन पेड़ की पूजा करने से अखंड सौभाग्य के साथ धन प्राप्ति का वरदान मिलता है।

करें इन पेड़ों की पूजा :-
पीपल – शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन सुबह-सुबह पीपल के वृक्ष पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पीपल में दूध, जल चढ़ाने पर महालक्ष्मी बहुत खुश होती है और साधक की धन प्राप्ति की इच्छा पूरी करती हैं। आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा की शाम पीपल के नीचे दीपक लगाने से शनि और पितर देव की कृपा होती है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में चुनावी हिंसा का बलि चढ़ा एक और शख्स, तृणमूल कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

बरगद – ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सुहागिने वट सावित्री व्रत रखती हैं, जिसमें बरगद के पेड़ की पूजा का विधान है। बरगद (वट) के पेड़ में त्रिदेव वास करते हैं। इस दिन वट वृक्ष में 108 बार कच्चा सूत बांधते हुए परिक्रमा करने से ब्रह्मा, विष्णु और महादेव का आशीर्वाद मिलता है। सुहागवती रहने का वरदान मिलता है।

तुलसी – ज्येष्ठ पूर्णिमा पर तुलसी के पौधे की जड़ से मिट्टी लेकर उसका तिलक लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस दिन तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करें, इससे दुर्भाग्य दूर होता है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा के उपाय : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बाल गोपाल का अभिषेक करें और नए वस्त्र अर्पित करें। फूलों से श्रृंगार करें। कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जप करें। माखन-मिश्री का भोग लगाएं। इससे संतान प्राप्ति की राह आसान होती है।

यह भी पढ़ें:  हावड़ा : गैलेक्सी क्लासेस में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन संपन्न

पूर्णिमा के दिन किसी गोशाला में हरी घास का दान करें। गायों की देखभाल के लिए धन का दान करें। किसी मंदिर पूजन सामग्री का दान करें। ये आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की लाएगा।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  जानिए मकर संक्रांति कब है 14 या 15 जनवरी को शुभ स्नान दान पुण्य काल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 3 =