घाटाल सांस्कृतिक मंच पर मनाया गया विश्व योग दिवस

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल स्थित घाटाल सांस्कृतिक केंद्र में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। घाटाल के शीर्ष संस्थानों से 12 योग स्कूलों के 400 से अधिक छात्रों ने इसमें भाग लिया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर योग में विशेष उपलब्धियों के लिए 9 छात्रों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर महकमा शासक सुमन विश्वास, बरुणा स्कूल के प्रधानाध्यापक सुजीत बनर्जी, सांस्कृतिक केंद्र के शैवाल घोष, समरेंद्र आदक, अर्धेंदु खान, चिरंजीव दास, स्वरूप बेरा आदि उपस्थित थे। संयुक्त सचिव मिलन जाना और इंद्रनील घोष ने कहा कि सांस्कृतिक केंद्र की पहल पर हर साल यह दिवस मनाया जाएगा।

दिसंबर में विद्यासागर स्कूल मैदान में लगभग 1500 छात्रों के साथ एक योग उत्सव आयोजित किया जाएगा। महकमा प्रशासक सुमन विश्वास ने कहा, योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक गहरी आध्यात्मिक अनुभूति है। योग का अर्थ है शरीर, मन और आत्मा के बीच समन्वय स्थापित करना।

जिससे लोग अपनी आंतरिक शांति, संतुलन और ऊर्जा से जुड़ सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि छात्रों को अपने दैनिक जीवन में नियमित योग अभ्यास को शामिल करके, वे शिक्षा के क्षेत्र में एक उज्ज्वल और नवीन परिवर्तन की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =